7 Most beautiful lakes in india : भारत की खूबसूरत झीले

भारत की झीले : Beautiful lakes in india

भारत अपनी अनोखी भौगोलिक संरचना के लिए पुरे विश्व भर मे प्रसिद्ध है जिसको नदियाँ, पर्वत, झीले, समुंद्र प्रमुख भूमिका निभाते है हमारे भारत के अनेको प्रकार की झीले पाई जाती है जिनमे से कुछ मीठे पानी की झीले, कुछ खरे पानी की झीले, कुछ प्राकृतिक झीले, कुछ धार्मिक आस्था से जुडी हुई झीले जो विशेष रुप से ग्लेशियर के पिघलने से बनी है और कुछ झीले मानव निर्मित भी है | यह झील देश के पर्यावरण का संतुलन बनाने मे खूब लाभकारी है | और यह झीले देश के पर्यटन को भी बढ़ावा देती है | आज हम इस आर्टिकल के जरिये देश के कुछ प्राकृतिक झीलों के बारे मे बात करेंगे | 

भारत की झीलें

भारत की प्रमुख झीले

झील का नाम स्थान प्रकार मुख्य विशेषताएँ
वुलर झील जम्मू और कश्मीर मीठे पानी की झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, मछली पकड़ने और पक्षी अवलोकन के लिए प्रसिद्ध।
डल झील जम्मू और कश्मीर मीठे पानी की झील शिकारे और हाउसबोट के लिए प्रसिद्ध, सुंदर प्राकृतिक दृश्य।
चिलिका झील ओडिशा खारे पानी की झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील, प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग।
पैंगोंग झील लद्दाख एंडोरिक (खारे पानी की) उच्च ऊंचाई पर स्थित, नीले पानी और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध।
सांभर झील राजस्थान खारे पानी की झील भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील, नमक उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण।
वेम्बनाड झील केरल बैकवाटर (खारे पानी की) भारत की सबसे लंबी झील, हाउसबोट और बैकवाटर पर्यटन के लिए प्रसिद्ध।
पुष्कर झील राजस्थान धार्मिक (मीठे पानी की) हिंदू धर्म में पवित्र, पुष्कर शहर में स्थित।
नैनीताल झील उत्तराखंड मीठे पानी की झील दिल के आकार की झील, एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल।
लोकटक झील मणिपुर मीठे पानी की झील फुमदी (तैरते द्वीप) के लिए प्रसिद्ध, दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान।
भीमताल झील उत्तराखंड मीठे पानी की झील नैनीताल झील से बड़ी, मध्य में एक द्वीप के लिए प्रसिद्ध।

1. डल झील, श्रीनगर (Dal Lake, Srinagar)

स्थान : जम्मू और कश्मीर 

डल लेक कश्मीर मे स्तिथ बहुत ही खूबसूरत lakes in india की प्रसिद्ध झील है जिसे “भारत का गहना” भी कहा जाता है | यहाँ पर आप शिकारा राइड, हाउसबोट और बर्फ सा ढके हुए मनोरम दृश्य अपनी आँखों से देख सकते है | झील बहुत बड़ी है यहाँ पर झील के ऊपर पूरा क़स्बा बसा हुआ है यहाँ पर आप नाव पर बैठ कर मार्केट से कुछ भी खरीददारी भी कर सकते हो | 

 

2. नैनी झील, नैनीताल (Naini Lake, Nainital)

स्थान : उत्तराखंड |  

यदि lakes in india की बात करे तो नैनीताल की नैनी झील उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल मे स्तिथ बहुत ही सुन्दर झील है नैनी झील माता पार्वती की नयन (आँख) के समान दिखाई देती है और यहाँ पर झील के किनारे नैना देवी का मंदिर है जहाँ हर साल मेला का भी आयोजन भी होता है | नैनीताल की झील मे आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हो झील के अंदर बैठकर बोटिंग करते समय नैनीताल का नज़ारा बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है | 

3. पिछोला झील, उदयपुर (Pichola Lake, Udaipur)

pichola lake

स्थान : राजस्थान | 

पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर मे स्तिथ बहुत ही सुन्दर झील है वैसे भी उदयपुर (udaipur) को “झीलों का शहर” भी कहा जाता है | यह lakes in india मे बहुत ही प्रसिद्ध झील है जो अपनी खूबसूरती और इतिहास के बारे मे जानी जाती है |  इस झील के बीचो बीच मे बना ताज लेक पैलेस (Taj lake palace) और सिटी पैलेस इस झील को बहुत ही आकर्षक बनाते है | 

4. लोकटक झील, मणिपुर (Loktak Lake, Manipur)

loktak lake

स्थान : मणिपुर | 

लोकटक झील भारत की इकलौती तैरती हुई झील है जो “फुमदीज” नाम से भी जानी जाती है जो एक विशेष प्रकार की घास होती है जो पानी के ऊपर तैरती रहती है | यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को मोहित कर देती है | लोकटक झील के पास स्तिथ Keibul Lamjao National Park नामक उद्यान है को एक पानी के ऊपर तैरता पार्क है | जिसका lakes in india की श्रेणी मे एक अहम् रोल है | 

5. चिल्का झील, ओडिशा (Chilika Lake, Odisha)

chilika lake

स्थान :ओडिशा | 

चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है इसका पानी बेहद खारा है | यह पर प्रवासी पक्षी सर्दियों के मौसम मे अपना बसेरा करते है यह जगह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है | चिल्का झील lakes in india की बहुत ही सुन्दर झीलों मे से एक है |  

6. पैंगोंग झील, लद्दाख (pangong lake, ladakh)

pangong lake

स्थान : लद्दाख | 

पैंगोंग लेक भारत की सबसे सुन्दर झीलों में से एक है यहाँ की सुंदरता देखने लायक है जिसको देखने लिए पर्यटक बाइक राइड करके लद्दाख (ladakh) जाते है | पैंगोंग लेक एक खारे पानी की झील है जो समुन्द्र तल से 4350 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है | यह झील अपने नीले रंग की चमक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश भर मे प्रसिद्ध है | इस झील को आमिर खान की फिल्म “3 इडियट” मे दिखाया गया था तभी से यह झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है जो lakes in india की सबसे सुन्दर झील है | 

7. वेम्बनाड झील, केरल (Vembanad Lake, kerala)

स्थान : केरल | 

वेम्बनाड झील केरल की सबसे लंबी और भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अल्लेपी और कुमारकोम आदि स्थान इस झील के किनारे पर सी बसे है यहाँ पर आप बोटिंग और हाउसबोटिंग का भी मजा ले सकते है | यह झील स्थानीय लोगो के आय का बहुत बड़ा और अच्छा स्रोत है जहाँ मछलियो पकड़ने का कारोबार खूब बड़े पैमाने पर होता है | इसलिए यह आय के साथ साथ भारत की lakes in india की एक अच्छी झील है | 

Important Suggestion (महत्त्वपुर्ण सुझाव)

  • Lakes in india की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।
  • स्थानीय नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रकृति का विशेष ध्यान रखे | 
  • झीलों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें और पर्यावरण को गन्दा न करे विशेष ध्यान रखें।

Conclusion (निष्कर्ष)

भारत की झीलें (lakes in india) प्राकृतिक सौंदर्य, पारिस्थितिकी और पर्यावरण के साथ सांस्कृतिक धरोहरों का अनूठा मेल प्रस्तुत करती हैं। यदि आप प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और शांति का अनुभव करना चाहते हैं, तो इन झीलों की यात्रा अवश्य करें। जिससे आपका मन तो शांत होगा ही साथ मे आपके अच्छे विचारो का भी जन्म होगा | 

Author

  • Deepak Mourya

    नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।

    View all posts

Leave a Comment

Summer ke liye Budget Friendly Hill Stations Uttarakhand ki hidden jagah jo viral hone wali hai Solo Travel India 2026 | Safest Places for Solo Trip 2026 Kedarnath Yatra Budget Plan 💰 | Full Guide in Hindi April me ghumne ki thandi jagah miss mat karna