Introduction (परिचय)
भारत के हिमाचल प्रदेश मे बसा मनाली हिल स्टेशन प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर किसी स्वर्ग के सामान जगह है यहाँ पर आप manali tourist places को घूम सकते है जो मनाली के बेहद पास और बेहद सुन्दर जगह है | बर्फ से ढके पहाड़ और हरी भरी वादियां यहाँ की खूबसूरती मे चार चाँद लगा देता है | यहाँ आप परिवार और अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते है तो आप मनाली के किन किन जगहों को घूम सकते है तो आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से Manali tourist places के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में विस्तार से जानेंगे |
1. Solang Valley (सोलंग घाटी)

मनाली से 14 किलोमीटर दूर सोलांग घाटी एडवेंचर शोकीनो के लिए सबसे अच्छी जगह मानी गयी है | सर्दियों मे यह जगह बर्फ से ढकी हुई रहती है | यदि आप Manali tourist places घूमने आ रहे है तो सोलंग घाटी आपको जरुर ही घूमनी चाहिए | इस समय यहाँ आप बहुत सारी स्नो एक्टिविटी भी कर सकते है जैसे-स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, पैराग्लिडिंग, जॉर्बिंग, और ट्रेकिंग आदि रोमांचक गतिविधिया और भरपूर आनंद ले सकते है |
Highlights (मुख्य आकर्षण) :
- सोलंग घाटी घूमने के लिए आप गर्मियों और सर्दियों मे किसी भी मौसम में जा सकते है गर्मियों में भी आप बर्फ का मजा ले सकते है |
- Activity : यहाँ आप पैराग्लिडिंग, स्कीइंग, जॉर्बिंग और अन्य बर्फ के खेलो का आनंद ले सकते है |
2. Rohtang Pass (रोहतांग पास)

मनाली का रोहतांग पास समुन्द्र ताल से 3978 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ एक बहुत ही खूबसूरत जगह है यह जगह रोमांच से पूरी तरह भरी हुई है यहाँ सिर्फ गर्मियों के महीने (जून से अक्टूबर) मे ही घूमा जा सकता है क्योकि यहाँ बाकि के महीने भी भारी बर्फ़बारी होती है इसलिए यहाँ के रास्ते बंद हो जाते है | रोहतांग पास manali tourist places का सबसे अच्छा जगह माना जाता है यहाँ से ग्लेशियर पहाड़ और चंद्र नदी के अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेंगे |
Highlights (मुख्य आकर्षण) :
- रोहतांग पास घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के महीने (जून से अक्टूबर) में होता है बस इसी समय यहाँ खुला सकता है |
- यहाँ आप स्नो स्कूटर की सवारी, माउंटेन बाइकिंग, फोटोग्राफी आदि गतिविधियाँ के मजे ले सकते है।
3. Hidimba Devi Temple (हिडिम्बा देवी मंदिर)

मनाली मे स्तिथ manali tourist places मे सबसे जयादा प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है | हिडिम्बा वैसे तो राक्षस समुदाय से थी लेकिन भीम की पत्नी होने के कारण इसको देवी के रूप मे भी जाना जाता है यह मंदिर ऊँचे ऊँचे घने देवदार के जंगल मे पेड़ो के बीच में बिल्कुल शांत माहोल मे बना हुआ एक बेहद पुराना और खूबसूरत मंदिर है | यहाँ से आस पास के पहाड़ो का खूबसूरत दृश्य देखने लायक है |
Highlights (मुख्य आकर्षण):
- आप यहाँ घूमने के लिए साल के किसी भी महीने पुरे साल जा सकते है जो हर समय खुला रहता है |
- मंदिर बेहद पुराना है इसकी वास्तुकला देखने लायक है | यहाँ के आस पास के नेचर पार्क को भी घूम सकते है |
4. Manu Temple (मनु मंदिर)

मनाली के प्रमुख बाजार से 3 किमी० की दुरी पर मनु मंदिर का जो ऋषि मनु को समर्पित है | मनु ऋषि को मानव जाती है जनक भी कहा जाता है माना जाता है की मनु ऋषि से ही मानव जाती का जन्म हुआ है | मनु मंदिर में पहचने के बाद वहां की प्रकृति के नज़ारे आप कभी भी नहीं भूल पाओगे | यह मनु मंदिर manali tourist places का एक अहम हिस्सा है |
Highlights (मुख्य आकर्षण) :
- मनु मंदिर आप पुरे साल किसी भी महोने मे जा सकते है |
- यह मंदिर बिल्कुल शांत माहोल मे बसा आध्यात्मिकता और ध्यान के लिए manali tourist places का बहुत ही अच्छा स्थान है |
5. Vashisht Hot Springs :Natural Therapy in the Mountains

मनाली से 6 किमी० दूर विशिष्ट गांव अपनी गर्म पानी के झरने के लिए और प्राचीन मंदिरो के लिए प्रसिद्ध है| यह पानी सल्फर युक्त गर्म पानी औषधियों के लिए उपयुक्त होता है यहाँ पर नहाने से त्वचा से सम्बंधित रोग दूर हो जाते है | यहाँ पर स्तिथ वशिष्ठ मंदिर की यात्रा आपको एक आधात्मिक की तरफ ले जाती है यदि आप manali tourist places को घूम रहे है तो इस गर्म पानी में जरूर नहाये |
Highlights (मुख्य आकर्षण) :
- यहाँ जाने के लिए आप साल के किसी भी महीने में यहाँ तक आ सकते है जो हर समय खुला रहता है |
- यहाँ पर आप गर्म पानी में स्नान कर सकते है और प्राचीन मंदिरो के दर्शन भी कर सकते है |
6. Old Manali (पुरानी मनाली)

मनाली से कुछ ही दुरी पर स्तिथ है पुराना मनाली जो अपने शांत वातावरण और वहां की संस्कृति के लिए फेमस है जो आज के युवाओ और पर्यटकों को काफी पसंद आता है | यहाँ के अनोखे कैफे और रंगीन बाज़ार के शोभा बढ़ाते है | यदि manali tourist places मे कही आपको कुछ पल आराम के बिताने है तो आप यहाँ पुरानी मनाली घूम सकते है |
Highlights (मुख्य आकर्षण) :
- ओल्ड मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय : मई से अक्टूबर का माना जाता है इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है |
- यहाँ पर कैफ़े, हस्तशिल्प की खरीददारी कर सकते है और हिप्पी वाइव का भी अनुभव कर सकते है |
7. Jogini Waterfall (जोगिनी वॉटरफॉल)

जोगिनी वॉटरफॉल manali tourist places का सबसे सुन्दर झरना है यहाँ पहुंचने के लिए आपको वशिष्ठ गांव से 3 किमी० दूर एक छुपे हुए स्थान पर है यहाँ जाने के लिए आपको प्रकृति के बीच मे सेब के बागानों से होकर, बड़े बड़े देवदार के पेड़ो से होकर छोटी छोटी नदियों से होकर गुजरना होता है जो एक दिन के लिए आपको प्रकृति का बेसुमार अनुभव कराएगा |
Highlights (मुख्य आकर्षण):
- जोगिनी फाल्स घूमने का सबसे उचित समय : मार्च से मई और सितम्बर से नवंबर के बीच का है |
- आप यहाँ और ट्रेकिंग जैसे गतिविधियों का आनंद और फोटोग्राफी और प्रकृति की सैर कर सकते है |
8. Great Himalayan National Park (ग्रेट हिमालयन राष्टीय उद्यान)

मनाली से कुछ ही दूरी पर स्तिथ Great himalayan national park है जहाँ पर अनेको प्रकार के वन्यजीव निवास करते है यह राष्टीय उद्यान को UNISCO विश्व धरोहर मे भी शामिल किया गया है | यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता बेसुमार है यदि आप manali tourist places घूमने के लिए आये हो तो आप ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को जरूर की घूमे |
Highlights (मुख्य आकर्षण):
- ग्रेट हिमालयन राष्टीय उद्यान घूमने का सबसे उचित समय : अप्रैल से जून और सितम्बर से नवंबर |
- आप यहाँ और जंगली जानवरो को देख सकते है और यहाँ पर ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते है |
9. Mall Road (मॉल रोड)

हर एक हिल स्टेशन पर एक कॉमन चीज जरूर प्रसिद्ध होती है मॉल रोड (mall road) ठीक वैसे ही Manali tourist places मे से मॉल रोड सबसे प्रसिद्ध जगह है यह यहाँ का सबसे व्यस्त जगह है यहाँ और आप खरीददारी और कुछ खाना भी खा सकते है यहाँ पर अनेको शॉपिंग की दुकाने और खाने की कई रेस्टोरेंट और फ़ूड स्टॉल है |
Highlights (मुख्य आकर्षण):
- मॉल रोड घूमने का सबसे अच्छा समय साल के किसी भी महीने मे यहाँ घूम सकते है यह हर समय खुला रहता है |
- आप यहाँ ख़रीददारी (Shopping), खाना, और स्थानीय बाज़ार घूम सकते है |
10. Beas River (ब्यास नदी)

ब्यास नदी मनाली के होकर गुजरने वाली नदी है जो बहती हुई रोमांच से भारी बहुत ही शांत अनुभव कराती है आप Beas river के किनारे बैठ कर प्रकृति का अमूल्य नज़ारे देख सकते है तो बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते है | और Manali tourist places की ब्यास नदी मे रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते है |
Highlights (मुख्य आकर्षण):
- नदी किनारे जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून का होता है |
- मनाली की ब्यास नदी मे रिवर राफिटंग का मजा ले सकते है
हिमाचल के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में जाने
Conclusion (निष्कर्ष)
मनाली हर किसी व्यक्ति के लिए उपयोगी है चाहे वो एकांत की तलाश मे हो या आध्यात्मिक की तलाश मे मनाली के प्राकृतिक वादिया आपको कभी भी बोर नहीं करेंगी | यदि आप एडवेंचर का शौक रखते हो तो भी आपके लिए मनाली एक अच्छा विकल्प हो सकता है यदि आप किसी शांत जगह में कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हो तो मनाली के बहुत ही सुन्दर जगह है तो अपनी ओर आकर्षित करती है |
Share This :
Author
-
नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।
View all posts