Kalu Waterfall: A Hidden Gem in Maharashtra

Kalu waterfall : कालू वॉटरफॉल घूमने की जगह

Introduction (परिचय)

कालू वॉटरफॉल भारत में महाराष्ट्र राज्य में स्तिथ है | यह देश का सबसे प्रसिद्ध वॉटरफॉल में से एक है जो जिसकी ऊंचाई लगभग 400 फिट है जो महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है | कालू वॉटरफॉल malshej ghat हिल स्टेशन के एरिया में आता है यह के मानसूनी झरना है जो मानसून के समय में बहुत ही सूंदर दिखाई देता है और इस झरने का बहाव बहुत ही तेज़ होता है | 

kalu waterfall

 अब इस साल मानसून का मौसम चालू हो गया है यदि आप इस मानसून कही घूमना चाहते है तो आप इस kalu waterfall पर आ सकते है | यह वॉटरफॉल सीजनल झरना है सिर्फ मानसून के समय में ही इसका असली सुंदरता देखने को मिलती है | 

Table of Kalu Waterfall content

Nearby Attractions of kalu waterfall (आस पास के आकर्षण)

• मालशेज घाट (kalu waterfall Malshej Ghat): 

मालशेज घाट महाराष्ट्र का सबसे जायदा घुमा जाने वाला हिल स्टेशन है यह मुंबई और पुणे शहर से बीच में स्तिथ यही जो kalu waterfall के बेहद करीब है| यदि आप kalu waterfall घूमने जा रहे है तो आप मालशेज घाट भी घूम सकते हो 

• पिंपलगांव जोगा बांध (Pimpalgaon Joga Dam):

पिंपलगाव जोगा बांध महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे का बीच में स्तिथ है जहा एक झील है जिसका वातावरण बहुत ही शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है | यह kalu waterfall के पास में ही है यहाँ आप झील में बोटिंग और कैंपिंग भी कर सकते है यह जगह हनीमून के लिए भी उपयुक्त मानी गयी है | 

• हरिश्चंद्रगढ़ (Harishchandragad): 

यदि आप kalu waterfall आ रहे है तो आप हरिश्चंद्रगढ़ भी आ सकते है यह एक ऐतिहासिक किला है यह एक ऊंची सी पहाड़ी पर स्तिथ है जहाँ आप किला पर जाने के लिए ट्रेक भी कर सकते हो यह मानसून में समय में बेहद सुन्दर दिखाई देता है | 

Things To Do Activity (गतिविधियाँ)

कालू वॉटरफॉल में आप क्या क्या एक्टिविटी कर सकते है –

  • Kalu waterfall Trek (पैदल ट्रैकिंग):

कालू वॉटरफॉल जाने के लिए आपको सरवणे गांव से 1.8 किमी लगभग 2 किमी का पैदल ट्रैक करके जाना होगा यह पैदल का ट्रैक बेहद रोमांचक होने वाला है मानसून की बारिश में यह ट्रैक बहुत ही मजेदार हो जाता है | 

  • Photography (फोटोग्राफी): 

झरने पर जा कर आप बहुत सूंदर सुन्दर फोटो खींच सकते है तो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते है झरने के साथ में फोटो बहुत ही अमेजिंग आते है | 

  • Picnic (पिकनिक स्पॉट) :

झरने पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ आकर पिकनिक का भी मजा ले सकते हो यहाँ पर बहुत सारे पर्यटक पिकनिक मानाने के लिए आते है और वॉटरफॉल में पास खाना बना कर खाने के साथ साथ Waterfall में नहाने का भी आनंद ले सकते है |  

  • Bird Watching (पक्षी देखना):

इन सब चीजों के साथ साथ यहाँ पर आप पक्षिओ के चयचाहाहट सुन सकते है यह पूरा पहाड़ का जगह है जो की बहुत ही शांत वातावरण में मौजूद है इसलिए यहाँ पक्षियाँ भी निवास करते है |   

Kalu waterfall location

कालू वॉटरफॉल महाराष्ट्र और पुणे के बीच में सरवणे (sarvane) गांव से 2 किमी की दुरी पर स्तिथ है | 

Kalu waterfall to pune Distance : 139 Km .

Kalu waterfall to Mumbai Distance : 124 Km.

Best Time To Visit Kalu waterfall (सबसे उचित समय)

कालू जलप्रपात पर जाने के लिए वैसे तो हर मौसम में जा सकते है लकिन यहाँ आने का सबसे अच्छा समय सिर्फ और सिर्फ मानसून का जो जून से ओक्टुबर तक का माना गया है | इस समय इस झरने का जो वहाव होता है जो देखने काबिल होता है | यदि आप गर्मिओ में यहाँ आते हो तो आपको यहाँ कुछ देखने को नहीं मिलगे यह पूरी तरह से सूखा रहता है यह एक मानसूनी झरना है | 

kalu waterfall reel on Social media

Tips for Visitors (यात्रा सुझाव)

  • इस झरने पर मानसून के मौसम में जाना होता है तो अपने साथ अच्छे से ट्रेकिंग जूते पहन के जाये क्युकी बारिश के कारण फिसलने का दर रहता है | 
  • झरने से पास और ट्रेकिंग पर गंदगी न फैलाए | 
  • अपने साथ छोटा मोटा खाने की चीज रखे जैसे स्नैक्स , पानी की बोतल जरूर लेकर जाये | 
  • हो सके तो समूह के साथ यहाँ जाये अकेले जाने से बचे | 

How To Reach kalu waterfall (कैसे जाये )

  • वायुमार्ग से (By air): सबसे पहले आपको निकटतम हवाई अड्डा मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचना होगा फिर वह से आप आसानी से बस या कैब से जा सकते हो | 
  • रेलमार्ग से (By Train): निकटतम रेलवे स्टेशन कल्याण जंक्शन है। फिर वहां से आपको आसानी से बस या टैक्सी मिल जाएगी | 
  • सड़क मार्ग से (By Road): सड़क से जाना सबसे सरल माध्यम है क्युकी यह मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। तो आप आसानी से यहाँ तक पहुंच सकते है | 

Video on Youtube

Share This

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Author

  • Deepak Mourya

    नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।

    View all posts

Leave a Comment

Rock Climbing in india : भारत के किन किन स्थानों पर आप रॉक क्लाइम्बिंग करे इस नदी पर है 5 नदियो का संगम : 5 river sangam in the world कपल्स के लिए रोमांच से भरी नैनीताल की यह खास जगह आगरा मे घूमने के बेहद खूबसूरत जगह जो अपने नहीं देखी होंगी मनाली मे घूमने की 10 बेहद खूबसूरत जगह : Top 10 Manali Tourist Places