Himachal tourist places : हिमाचल के बेहद खूबसूरत घूमने की
Introduction of Himachal pradesh (परिचय)
हिमाचल भारत का बहुत ही सुन्दर राज्यों में से एक है हिमाचल का अर्थ होता है “बर्फीले पहाड़ो का राज्य” यह पूरा राज्य बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो के में स्तिथ है इसको भी देवताओ की भूमि भी कहा जाता है क्योकि यहाँ भी अनेको धार्मिक स्थल है हिमाचल अपने सुन्दर दृश्य ऊंचे पहाड़ो और सुन्दर नदिओं , झीलों के लिए पुरे विश्व भर में प्रसिद्ध है |
पहले हिमाचल पंजाब में राजा 1857 में राज्य महाराजा रणजीत सिंह के अधीन था जो पंजाब का एक हिस्सा हुआ करता था लकिन बाद में सन 1971 में इसे अलग राज्य घोषित कर दिया था |
Table of Himachal Tourist Places List
himachal tourist places list (हिमाचल के पर्यटक स्थल)
हिमाचल में घूमने की बहुत सुन्दर सुन्दर जगह है जिसको घूमने के लिए देश और विदेश से लोग यहाँ आते है कुछ जगह तो बहुत ही प्रसिद्ध है और कुछ जगह धार्मिक होने के साथ साथ पवित्र भी है | जो की himachal Tourist places list इस प्रकार है |
पर्यटक स्थल | दिल्ली से दूरी (किमी में) |
---|---|
शिमला (Shimla) | 342 |
मनाली (Manali) | 538 |
धर्मशाला (Dharamshala) | 475 |
मैक्लॉडगंज (Mcleodganj) | 480 |
कुल्लू (Kullu) | 500 |
कसोल (Kasol) | 520 |
डलहौजी (Dalhousie) | 560 |
स्पीति घाटी (Spiti Valley) | 735 |
कसौली (Kasauli) | 290 |
चंबा (Chamba) | 580 |
सोलंग घाटी (Solang valley) | 550 |
कुफरी (Kufri) | 355 |
किन्नौर (Kinner kailash) | 570 |
बीर बिलिंग (Bir Billing) | 517 |
तीर्थन घाटी (Tirthan Valley) | 520 |
1. शिमला (Shimla)
शिमला हिमाचल एक सबसे जायदा घूमने वाला पर्यटक स्थल है यहाँ पर आप सुन्दर मॉल रोड और वहां ही साइड सीन आदि घूम सकते है यहाँ की सुन्दर मार्केट को भी विजिट कर सकते हो जो बहुत ही सुन्दर है और वह से कुछ भी खरीददारी कर कस्ते है
जहाँ जाने के लिए आप बस , रेलगाड़ी ,और वायुयान का सहारा ले सकते है और आप यहा पर आने के लिए टॉय ट्रैन के मजे भी ले सकते है |
- दिल्ली से शिमला की दूरी: 342 किमी |
2. मनाली (Manali)
मनाली himachal tourist places का प्रमुख हिस्सा है एक उच्च-ऊंचाई वाला रिसॉर्ट टाउन, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक खेल और रोहतांग पास, के लिए प्रसिद्ध है यहाँ पर आप अन्य जगहों जैसे – हिडिम्बा देवी मंदिर , मणिकरण गुरुद्वारा , गरम पानी का झरना, मनाली का मॉल रोड के साथ साथ ओल्ड मनाली भी घूम सकते हो |
- दिल्ली से मनाली की दूरी: 538 किमी |
3. धर्मशाला (Dharamshala)
धर्मशाला himachal tourist places का सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध जगह है क्योकि यहाँ पर एक क्रिकेट स्टेडियम है जो भारत का सबसे सुन्दर स्टेडियम है और यहाँ दलाई लामा का निवास स्थान, तिब्बती संस्कृति और खूबसूरत कांगड़ा घाटी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है । यहाँ आप यह सब जगह घूम कर मजे कर सकते हो |
- दिल्ली से धर्मशाला की दूरी: 475 किमी
4. मैक्लॉडगंज (McLeod Ganj)
Mcleodganj धर्मशाला का उपनगर है, अपने मठों और तिब्बती विरासत के लिए जाना जाता है। यह himachal tourist places एक हिमाचल का खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पर्यटकों को खूब पसंद आता है |
- दिल्ली से मैक्लाडगंज की दूरी: 480 किमी |
5. कुल्लू (Kullu)
कुल्लू himachal tourist places के से एक है यह विज नदी के किनारे पर बसा शहर अपने रंग बिरंगे दशहरा के लिए प्रसिद्ध है| कुल्लू घाटी में आप रिवर राफ्टिंग का भी आनंद ले सकते हो जिसको करने में बहुत ही मजा आता है |
- दिल्ली से कुल्लू की दूरी: 500 किमी |
6. कसोल (Kasol)
कसोल himachal tourist places का पार्वती घाटी में पार्वती नदी के तट पर बसा हुआ एक छोटा सा गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोचक ट्रैक के लिए पुरे विश्व भर में प्रसिद्ध है जो बैकपैकर्स और ट्रेकर्स के बीच लोकप्रिय हमेसा से बना हुआ है यहाँ से ही पर्यटक खीरगंगा(Kheerganga) का ट्रैक भी करते है।
- दिल्ली से कसोल की दूरी: 520 किमी
7. डलहौजी (Dalhousie)
डलहौज़ी हिमाचल ही नहीं पुरे भारत का सबसे सुन्दर जगहों में से एक है| यहाँ पर आप खज्जियार झील, डैनकुंड पीक, पंचपुला, सच दर्रा, कालाटोप नेशनल पार्क, जैसी जगहों पर घूम सकते है | ज़्यदातर नए शादी के जोड़े यहाँ पर हनीमून मनाने के लिए आते है| यह himachal tourist places हनीमून मनाने का सबसे अच्छा जो पर्यटकों को खूब पसंद
- दिल्ली से डलहौज़ी की दूरी: 560 किमी
8. स्पीति घाटी (Spiti Valley)
स्पीति वैली अपने सुन्दर-सुन्दर ऊंचे ऊंचे बर्फ के पहाड़ो के लिए प्रसिद्ध है यह अनूठे दृश्यों, मठों और ट्रेकिंग मार्गों की पेशकश करने वाली ठंडी रेगिस्तान पर्वतीय घाटी है जो पर्यटकों को खूब पसंद आती है। स्पीति घाटी भी himachal tourist places का सबसे अनमोल जगह है |
- दिल्ली से स्पीति वैली की दूरी: 735 किमी
9. कसौली (Kasauli)
कसौली हिमाचल का एक छोटा सा क़स्बा है जो himachal tourist places का ही हिस्सा है यहाँ आप एक पाशचर संस्थान है जहाँ हाइड्रो फोबिया रोग और कुत्ते के काटने का टीके का इलाज किया जाता है| यहाँ पर ह्रितिक रोशन की फिल्म “कोई मिल गया“ की भी शूटिंग की गयी है | यह वाकई बहुत ही सुन्दर जगह है यहाँ पर घूमने के बहुत सी जगह है जैसे – मंकी पॉइंट, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, सनसेट पॉइंट, बालक नाथ मंदिर यहाँ के प्रमुख स्थान है |
- दिल्ली से कसौली की दूरी: 290 किमी
10. चंबा (Chamba)
चम्बा हिमाचल प्रदेश है बहुत ही प्राचीन और धार्मिक स्थल है जो रवी नदी के किनारे राजा वर्मन ने सन 920 ईस्वी में इस शहर की स्थापना की थी चम्बा अपने प्राचीन मंदिरों, हाथ से बनी वस्तुओ, महलों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
- दिल्ली से चम्बा की दूरी: 580 किमी
11. सोलंग घाटी (Solang Valley)
सोलंग वैली एडवेंचर एक शौक रखने वालो के लिए बहुत ही पसंद आती है यहां पर आप स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और ज़ॉर्बिंग जैसे साहसिक खेलों को कर सकते है| सोलंग वैली अपने सुन्दर ठंडे बर्फ के पहाड़ो के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है |
- दिल्ली से सोलंग वैली की दूरी: 550 किमी
12. कुफरी (Kufri)
कुफरी भी हिमाचल का सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन है यह चारो ओर से बर्फ के पहाड़ो के घिरा हुआ है जिसका दृश्य देखने लायक होता है कुफरी में फागू, महासू पीक, ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क आदि घूमने के सबसे प्रसिद्ध स्थान है जिसको घूमने के लिए पूरी दुनिया भर के हजारो लोग यहाँ आते है | Great himalayan nature park में जानवर और पक्षियों की 180 से ज़्यादा प्रजाति निवास करती है |
- दिल्ली से कुफरी की दूरी: 355 किमी|
13. किन्नौर (Kinnaur)
किन्नौर वैली Himachal tourist places की सबसे सूंदर जगहों में से एक है यहाँ हरे-भरे घाटियों, सेब के बागों और खूबसूरत गांव है | यहाँ जाने के लिए आपको भारत का सबसे खतरनाक रोड हिंदुस्तान तिब्बतान हाईवे से होकर जाना होता है जो पूरा बड़ी बड़ी चट्टानों को काट कर बनाया गया है | यहाँ पर पांच कैलाश में से एक किन्नौर कैलाश भी स्तिथ है जो हिन्दू धर्म की आस्था से बखूबी जुड़ा हुआ है |
- दिल्ली से किन्नौर वैली की दूरी: 570 किमी
14. बीर बिलिंग (Bir Billing)
बीर बिलिंग पैराग्लिडिंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है| पैराग्लिडिंग करने के लिए यहाँ पूरी दुनिया से लोग आते है क्योकि ऊपर से हिमालय का नज़ारा बेहद शानदार होता है जो लोगो को बहुत आकर्षित करता है |
- दिल्ली से बीर बिलिंग की दूरी: 517 किमी
15. तीर्थन घाटी (Tirthan Valley)
तीर्थन घाटी बागो, झरनो, घास के मैदानों, सुन्दर गावो के लिए प्रसिद्ध है यहाँ पर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जाने का रास्ता भी है | वैली से दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है | तीर्थं घाटी जाने में लिए आपको चंडीगढ़ से बस मिल जायगी और आप पहले ओट आ जाये जो मनाली से थोड़ी दूर है फिर वहां से आप टैक्सी की मदद से जीभी तक पहुंच जाये फिर वहां से आप आसानी से पहुंच जायेंगे |
- दिल्ली से तीर्थन घाटी की दूरी: 520 किमी
Share This
Author
-
नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।
View all posts