10 Best Places To Visit In Summer In India

Introduction (परिचय)

यदि आप भारत देश में रहते है तो जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है तो लोग गर्मी से राहत के लिए किसी ठंडे स्थान पर जाने का सोचते है | रोजमर्रा की किच किच से परेशान है और किसी शांत जगह की तलाश में है यह भी रोमांच की तलाश में है तो भारत में ऐसे ही बहुत सारे best places to visit in summer in india  ममें मौजूद है जहाँ कुछ पल आराम में साथ बिता सकते है और अपनी गर्मियों को यादगार बना सकते है | 

तो कुछ ऐसे ही best places to visit in summer in india में कुछ प्रसिद्ध जगहों में बारे में बात करेंगे जो आपको बेहद पसंद आने वाली है | 

 

1. Manali, Himachal Pradesh (मनाली)

हिमालय की गोद में बसा मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है | जो अपनी शांतिपूर्ण जगह और बर्फ से ढके हुए पहाड़ और साफ़ सुथरी नदियाँ और हरे भरे पहाड़ प्रकृति प्रेमी के लिए मनो स्वर्ग है | गर्मियों से आराम पाने के लिए हजारो की संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते है | मनाली Best places to visit in summer in india का सबसे उचित स्थान है | 

best places to visit in summer in india

Activities In Manali :

मनाली में आप एडवेंचर एक्टिविटी जैसे – पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग विभिन्न रोमांचक गतिविधियाँ का आनंद उठा सकते हो | इसके अलावा आप मनाली के पास रोहतांग पास जगह पर भी बर्फ मे खूब आनंद ले सकते है | 

Nearby Attrection In Manali (मनाली के आस पास के आकर्षण) :

यदि आप हिमाचल के मनाली में घूमने आ रहे हो तो आप मनाली के आस पास की जगह को भी घूम सकते है जैसे- हिडिम्बा मंदिर, रोहतांग पास, व्यास कुंड, अर्जुन गुफा, ओल्ड मनाली, मणिकरण, सोलंग नाला, मनु मंदिर, बौद्ध मठ आदि जगह मनाली के सबसे प्रसिद्ध जगह है | 

Best Time to Visit :

मनाली घूमने के लिए मई से जून तक का समय सबसे उचित रहता है इस समय मौसम बहुत ही सुहावना होता है | 

2. Darjeeling, West Bangal (दार्जीलिंग)

दार्जीलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है | दार्जीलिंग शब्द की उत्त्पति दो तिब्बती शब्दो से हुई है दोर्जे (बज्र) और लिंग (स्थान) इस दार्जीलिंग शब्द का अर्थ निकलता है बज्र का स्थान | यहाँ पर पर्यटक गर्मियों के महीने में काफी घूमने के लिए आते है यह चारो तरफ से हरे भरे पहाड़ो से darjeeling का दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है | यह best places to visit in summer in india का सबसे सुन्दर जगहों में से है | 

darjeeling

Activities In Darjeeling :

यहाँ पर आप चाय के खूबसूरत बागान घूम सकते है और वहां की टॉय ट्रेन के मजे भी ले सकते है | दार्जीलिंग से कंचनजंघा पर सुबह की सूरज की पहली किरण बहुत ही सुन्दर सुशोभित होती है | वहां का प्रसिद्ध टाइगर हिल की चोटी और जा सकते है | 

Best Time to Visit :

दार्जीलिंग आने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का अप्रैल से जून तक का होता है क्युकी इस बीच मौसम बहुत ही सुहावना होता है | 

3. Gangtok, Sikkim (गंगटोक)

गंगटोक भारत के सिक्किम राज्य की राजधानी है जो बहुत सुन्दर पहाड़ो के बीच में बसा हुआ है | दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंघा की पर्वत का अद्भुत दृश्य देख सकते है | गंगटोक एक आस पास के त्सोमगो झील, सरमसा गार्डन, गणेश टोक व्यू पॉइंट, ताशी व्यू पॉइंट कुछ प्रसिद्ध स्थानों को घूम सकते है | 

gangtok

Activities In Gangtok :

गंगटोक में ट्रेकिंग, कैंपिंग हिक्किंग आदि का आनंद ले सकते हो और वहां से दुनिया की तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत कंचनजंघा की चोटी का नज़ारा बिल्कुल साफ़ देख सकते हो | 

Best Time to Visit :

गंगटोक आप किसी भी मौसम में जा सकते हो लेकिन गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का रहता है इस बीच गंगटोक का मौसम काफी अच्छा रहता है | 

4. Ooty, Tamilnadu (तमिलनाडु)

ऊटी दक्षिण भारत का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जिसे “नीलगिरि की रानी” भी कहा जाता है | ऊटी में सुन्दर पहाड़ी और लहराती हुई हरयाली यहाँ की शोभा बड़ा देती है | ऊटी की टॉय ट्रैन के मजे भी लिए जा सकते है यह टट्रेन पहाड़ो पर चलती है | 

Activities In Ooty :

ऊटी घूमने आ रहे है तो आप वहां की टॉय ट्रेन (Toy Trainके मजे ले सकते है | दक्षिण भारत की सबसे ऊँची दोड्ढाबेटा पीक (Doddhabeta Peak) का ट्रेक कर सकते है जो बहुत ही सुन्दर घाटियों से होकर जाता है | 

Best Time to Visit :

जब पूरे देश में गर्मी का हल बेहाल होता है तब यहाँ जा सकते है अप्रैल से जून का समय ऊटी आने के उचित है | 

5. Pondicherry (पांडिचेरी)

पांडिचेरी भारत का केंद्र शासित प्रदेश है जो 300 बर्षो तक फ़्रांसिसी सेना के अधीन रहा है | यहाँ आज भी फ़्रांस की संस्कृति देखने को मिल जायगी और यहाँ के शांत समुंद्री बीच जो पर्यटकों का खूब पसंद आते है | शहर की संस्कृति और आरामदायक वातावरण इसे गर्मियों के लिए आदर्श बनाती है | 

Activities In Pondicherry :

यहाँ पर स्तिथ फ्रेंच स्टाइल में बने कॉर्टर में घूम सकते है जो काफी रंग बिरंगा दिखाई देता है, इसके अलाबा यहाँ के शांत और स्वच्छ बीच को घूम सकते है जो बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस देता है | 

Best Time to Visit :

पांडिचेरी घूमने के लिए आप किसी भी समय अक्टूबर से मार्च का समय भी बहुत अच्छा होता है तो इसके अलाबा गर्मिओ के मौसम में भी लोग यहाँ पे भर भर के आते है एकांत जगह में कुछ समय बिताने के लिए | 

6. Goa (गोवा)

गोवा जाने का सपना हर किसी का होता है क्योकि यहाँ के शानदार समुंद्री बीच, क्लब पार्टी हर किसी के मन को लुभाते है | गोवा Best places to visit in summer in india का सबसे प्रसिद्ध स्थान है | यहाँ और बहुत सारी सुन्दर सुन्दर घूमने के जगह है 

Activities In Goa :

गोवा में बहुत सारी समुन्द्र की क्रियाएं कर सकते है जैसे- बोटिंग (boating), विंडसर्फिंग (windsurfing), स्कूबा डाइविंग (scuba diving), जेट स्किंग (Jet Skiing) आदि गतिविधियॉ आप गोवा में कर एन्जॉय कर सकते है | 

Best Time to Visit :

गोवा आप साल के किसी में मौसम में जा सकते है लेकिन गर्मियो में यहाँ जाने का बहुत ही मजा आता है ऑक्टूबर से जून तक का समय सबसे बेस्ट माना जाता है | 

7. Tawang, Arunachal Pradesh (तवांग)

तवांग अरुणाचल प्रदेश एक सबसे खूबसूरत नगर है जो अपने खूबसूरत पहाडो के लिए प्रसिद्ध है | तवान्ग का मतलब होता है चुना हुआ घोडा तवान्ग का दूसरा नाम  गैल्डेन नामगे ल्हात्से (Golden naamge lhatse). पर्यटक यहाँ पर शांत झील, सुन्दर चोटियाँ, छोटे छोटे गांव घूमने के अलावा बहुत सारी जगहों को घूम सकते है | गर्मियों को यादगार बनाना चाहते हो तो आप best places to visit in summer in india के तवांग शहर आ सकते हो | 

Activities In Tawang :

तवांग में करने के लिए ट्रैकिंग, कैंपिंग हाईकिंग के आलावा सुन्दर सुन्दर रास्तो को खोज सकते है | 

Best Time to Visit :

तवांग जाने के लिए गर्मियों में अप्रैल से जून का महीना सबसे अच्छा माना जाता है सर्दियों में यहाँ पर काफी बर्फ पड़ती है तो रास्ते बंद हो जाते है इसलिए गर्मियों में यहाँ जाना आपसे ज्यादा उचित है | 

8. Spiti Valley, Himachal Pradesh (स्पीति वैली)

गर्मियों अगर सर्दियों के मजे लेना चाहते है तो आप हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली घूमने जा सकते है जो का बर्फ का मरुस्थल है यहाँ साल के हर समय बर्फ पड़ी रहती है | सप्रीती वैली best places to visit in summer in india का सबसे अच्छी जगह मानी गयी है | यहाँ पर हज़ारो साल पुरानी बौद्धो की मोनेस्ट्री है जहाँ आप घूम सकते हो | 

Activities In Spiti Velley :

हिमाचल के स्पीति वैली से बहुत सारी जगहों के ट्रेक के लिए जा सकते है जैसे- चंद्रताल ट्रेक, हैम्पटा पास ट्रेक आदि इसके आलावा बर्फ के मजे ले सकते हो और वहां पर कैंपिंग को भी एन्जॉय कर सकते हो | 

Best Time to Visit :

स्पीति वैली घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून का समय है यह गर्मियों के लिए सबसे अच्छा जगह माना गया है | 

9. Rishikesh, Uttrakhand (ऋषिकेश)

ऋषिकेश भारत का सबसे प्रसिद्ध स्थान है जो देव भूमि उत्तराखंड में स्तिथ है |जिसको योग की नगरी के नाम से भी जाना जाता है ऋषिकेश में विदेशो के लोग योग करने के लिए आते है और 1 महीने सा ज्यादा रुक कर जाते है ऋषिकेश Best places to visit in summer in india में सबसे ज्यादा घुमा जाते वाला स्थान है | 

Activities In Rishikesh :

ऋषिकेश एडवेंचर के शौकीन लोगो के लिए बेस्ट प्लेस है यहां पर आप गंगा नदी मे रिवर राफ्टिंग (river rafting) और कयाकिंग (kayaking) का मजा ले सकते है तो विश्व प्रसिद्ध है | इसके अलावा यहाँ पर भारत की सबसे ऊँची बंघी जंपिंग, ज़िप लाइन, ट्रेकिंग, कैंपिंग का भी लुप्त उठा सकते है | 

Best Time to Visit :

ऋषिकेश भी best places in visit in summer in india  का सबसे अच्छा जगह है यहाँ पर देश ही नहीं बल्कि विदेशो से पर्यटक घूमने के लिए आते है मार्च से जून तक का समय सबसे अच्छा माना गया है ऋषिकेश घूमने के लिए | 

10. Andaman and Nicobar Islands (अण्डमान)

अण्डमान और निकोबार भारत का सबसे खुबसूरत द्वीप है जो अपने खूबसूरत समुंद्ररी बीच के लिए प्रसिद्ध है | यहाँ हनीमून मानाने के लिए भी पर्यटक काफी आते है यदि आपको एकांत के कही समय बिताना है तो आप अंडमान जा सकते है | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह best places to visit in summer in india है सबसे ज्यादा घुमा जाना वाला स्थान है | 

Activities In Andaman & Nicobar :

अंडमान के आप स्कूबा डाइविंग और पानी की बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते है इसलके अलावा यहाँ पर आप काला पानी की जेल को घूमने जा सकते है | 

Best Time to Visit :

यदि आप अंडमान घूमने जा रहे है तो आपको मार्च से जून का समय सबसे अच्छा रहेगा क्योकि गर्मियों में समुन्द्र में पानी की मजे लिए जा सकते है |

Author

  • Deepak Mourya

    नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।

    View all posts

Leave a Comment

Rock Climbing in india : भारत के किन किन स्थानों पर आप रॉक क्लाइम्बिंग करे इस नदी पर है 5 नदियो का संगम : 5 river sangam in the world कपल्स के लिए रोमांच से भरी नैनीताल की यह खास जगह आगरा मे घूमने के बेहद खूबसूरत जगह जो अपने नहीं देखी होंगी मनाली मे घूमने की 10 बेहद खूबसूरत जगह : Top 10 Manali Tourist Places