Adi Kailash Yatra : उत्तराखंड का पवित्र धाम और प्राकृतिक अद्भुत स्थल

Adi Kailash : शिव की दिव्य स्थली का रहस्यमयी सौंदर्य

भारत के उत्तराखंड राज्य में स्तिथ Adi kailash पर्वत एक बहुत ही पवित्र और शिव की दिव्य शक्तियो से परिपूर्ण माना जाता है यह अदि कैलाश को छोटा कैलाश मे नाम से भी जाना जाता है क्योकि आदि कैलाश पर्वत का आकर हूबहू  शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत के समान दिखाई देता है | अर्थात आदि कैलाश भी भगवान शिव का निवास स्थान है | हिमालय पर्वत श्रेणीयो मे बसा यह आदि कैलाश बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है जो पूरी तरह से बर्फ का ढका हुआ रहता है |adi kailash

Introduction of Adi Kailash (परिचय)

आदि कैलाश पर्वत उत्तराखंड मे स्तिथ भारत और तिब्बत की सीमा पर बसा हुआ पवित्र स्थल है यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, शांति और आध्यात्मिकता का एक बहुत ही सुन्दर रूप प्रस्तुत करता है | Adi kailash हमारे पंच कैलाशो मे से एक है जो उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल मे स्तिथ है जिसकी समुन्द्र तल से ऊंचाई 5,945 मीटर है | कैलाश मानसरोवर की बाद शिवजी के भक्तो के लिए आदि कैलाश भी एक बहुत लोकप्रिय विकल्प है |

History of Adi Kailash (आदि कैलाश का इतिहास)

अदि कैलाश का इतिहास अत्यधिक प्राचीन है | माना जाता है की भगवान शिवजी और माता पार्वती कैलाश पर्वत के बाद आदि कैलाश पर भी निवास किया था | अदि कैलाश के पास एक पार्वती झील भी है जो स्वयं माता पार्वती जी ने बनाया था | यहाँ पर हर साल हजारो की संख्या मे इस Adi kailash के दर्शन  करने के लिए आते है | हालांकि आदि कैलाश पर इंसान ऊपर तक नहीं पहुँच पाता लेकिन आदि कैलाश पर्वत के सामने खड़े होकर इसके दर्शन कर सकता है |

Natural beauty of Adi kailash (प्राकृतिक सौंदर्य)

आदि कैलाश का वातावरण बहुत ही स्वच्छ और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है यहाँ आपको चारो ओर बर्फ के ऊँचे ऊँचे पर्वत, शांत घाटी, हरे भरे जंगल शांत झील यहाँ की प्रकृति की शोभा और भी बड़ा देते है | यह जगह प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीन लोगो के लिए एकदम स्वर्ग है |

  • पार्वती झील: पार्वती झील हिमालय की गोद में स्थित यह शांत झील है, जहाँ से शिव और पार्वती की उपस्थिति का अहसास होता है।
  • गौरीकुंड: यह पवित्र जलकुंड है, जहाँ तीर्थयात्री जो Adi kailash के दर्शन के लिए आता है वो इस कुंड मे जरुर स्नान करता है  यहाँ स्नान करना पवित्र माना जाता हैं।
  • ओम पर्वत: ओम पर्वत किसी अजूबे से काम नहीं है यहाँ एक पर्वत के ऊपर प्राकृतिक रूप से बने “ॐ” चिन्ह को देखने के लिए श्रद्धालु यहाँ आते है | जिसको देखकर आपकी आस्था और भी गहरी हो जाती है। 

Adi kailash om parvat (ॐ पर्वत)

आदि कैलाश के समीप एक ॐ पर्वत भी है | जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है यहाँ पर पहाड़ के ऊपर प्राकृतिक रुप से ॐ का चिन्ह बना हुआ है | जिसको देखने के लिए हर साल पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते है | पर्वत के ऊपर ओम चिन्ह का बनना किसी अजूबे से कम नहीं है,और ओम पर्वत से कुछ ही दुरी पर स्तिथ है Adi Kailash पर्वत | 

om parvat

Best time to visit (जाने का सबसे अच्छा समय)

Adi kailash की यात्रा करने के लिए आपको सबसे पहले शारीरिक रुप से स्वस्थ होना बहुत जरुरी है | यहाँ आने के सबसे अच्छा समय मई से जून फिर उसके बाद मानसून के मौसम में यहाँ आने से बचे फिर आप सितम्बर से अक्टूबर के महीने मे घूमने के लिए आ सकते है |  

Route of travel (यात्रा का मार्ग और चुनौतियाँ)

आदि कैलाश की यात्रा जितनी कठिन और रोमांचक भी है इसकी यात्रा उत्तराखंड के धारचूला से शुरू होती है | जो समुंद्र तल से 19,500 फिट की ऊंचाई पर स्तिथ है जो कुमाऊं मण्डल का एक हिस्सा है | वहाँ से श्रद्धालु यात्री बूंदी, गर्ब्यांग, और गुंजी के रास्ते से होते हुए आदि कैलाश पहुँचते हैं।

  • धारचूला: धारचूला से Adi kailash की यात्रा की शुरुआत होती है जो आदि कैलाश का बेस बिंदु है | यहाँ से यात्रा की शुरुआत होती है।
  • बूंदी और गर्ब्यांग: यह दोनों रास्ते में पड़ने वाले सुंदर गाँव जहाँ से आपको हिमालय के बेहद सुन्दर और अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं।
  • नाभीढांग: यहाँ से ओम (ॐ )पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं।

यहाँ है मौसम पल भर मे बदलता रहता है, यात्रा के समय ऊँचाई पर चलने वाली कठिनाई और बदलते मौसम के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना आवश्यक है।

Important Information (आवश्यक जानकारी)

  1. यात्रा की अवधि: आदि कैलाश यात्रा लगभग 15-18 दिनों का समय लग जाता है।
  2. सर्वश्रेष्ठ समय: मई से अक्टूबर के बीच का समय इस यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।
  3. अनुमति: यात्रा के लिए धारचूला में स्थानीय प्रशासन से परमिट अथवा पंजीकरण करवाना अति आवश्यक होता है।
  4. स्वास्थ्य और सुरक्षा:  यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सामिग्री साथ मे लेकर आये और सुरक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है

Travel profit (आदि कैलाश यात्रा के लाभ)

  1. आध्यात्मिकता का अनुभव: Adi kailash यात्रा आपको आध्यात्मिकता और भगवान शिव और पार्वती के दिव्य स्वरूप होने का अनुभव कराती है, जिससे आपकी शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है | 
  2. प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव: यात्रा के दौरान हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता जो आपके मन को मंत्रमुक्त कर देंगी | आपको एक अलग ही अनुभव कराती है, जो जीवनभर याद रहता है।
  3. शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास: यहाँ के कठिन मार्ग और यात्रा के दौरान आने वाली कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत बनाती हैं।

Travel tips(यात्रा के लिए सुझाव)

  1. शारीरिक तैयारी: यात्रा कठिन है, इसलिए पहले से शारीरिक रूप से तैयार रहना आवश्यक है। यहाँ पर आपको पैदल ट्रेक करना होता है | 
  2. पर्यावरण की रक्षा: यात्रा के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें और कूड़ा कचरा इधर उधर फैलाने से बचें।
  3. आवश्यक सामान: Adi kailash पर ऊँचाई पर ठंड होती है, इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े, पानी, और आवश्यक दवाइयाँ साथ लेकर चलें।

स्थानीय मार्गदर्शक का सहयोग: यात्रा के दौरान स्थानीय मार्गदर्शक का सहयोग लें या फिर आप किसी ट्रेवल एजेंट का ही सहारा ले सकते है ताकि आप सही मार्ग और नियमों का पालन कर सकें।

Adi kailash yatra by Helicopter

आप यही चलने मे सक्षम नहीं है तो आप हेलीकॉप्टर से भी यहाँ पर जा सकते है यहाँ जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही भी उचित सुविधा दे गयी है | यहाँ जाने के लिए आपको हेलीकाप्टर है चार्ज लगभग 50,000 रूपए तक देने पद सकते है | 

Conclusion (समापन)

आदि कैलाश यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह यात्रा आपको हिमालय की गोद में प्रकृति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव कराती है। यहाँ की शांति, प्राकृतिक सुंदरता, और भगवान शिव की उपस्थिति का अहसास आपको एक अनोखी यात्रा का अनुभव कराता है। अगर आप प्रकृति और धर्म के साथ एक गहरा संबंध महसूस करना चाहते हैं, तो आदि कैलाश यात्रा आपके लिए सर्वोत्तम है।

Share This

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Author

  • Deepak Mourya

    नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।

    View all posts

Leave a Comment

Rock Climbing in india : भारत के किन किन स्थानों पर आप रॉक क्लाइम्बिंग करे इस नदी पर है 5 नदियो का संगम : 5 river sangam in the world कपल्स के लिए रोमांच से भरी नैनीताल की यह खास जगह आगरा मे घूमने के बेहद खूबसूरत जगह जो अपने नहीं देखी होंगी मनाली मे घूमने की 10 बेहद खूबसूरत जगह : Top 10 Manali Tourist Places