Hidden Waterfall in Rishikesh – 4 ऋषिकेश के छुपे हुए झरनों की पूरी जानकारी

Hidden Waterfall in Rishikesh – ऋषिकेश के छुपे हुए झरनों की पूरी जानकारी

hidden waterfall

ऋषिकेश (Rishikesh) को “योग नगरी” और “एडवेंचर कैपिटल ऑफ इंडिया” कहा जाता है। यहां हर साल लाखों लोग रिवर राफ्टिंग, योग और आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋषिकेश में कुछ Hidden Waterfalls (छुपे हुए झरने) भी हैं, जो अभी भी भीड़-भाड़ से दूर हैं।

अगर आप भीड़ से हटकर प्रकृति के बीच सुकून चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको ऋषिकेश के कुछ ऐसे झरनों के बारे में बताएंगे, जहां कम लोग जाते हैं लेकिन खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

🌊 1. Patna Waterfall – सबसे पॉपुलर Hidden Gem

Patna Waterfall ऋषिकेश(Rishikesh) का एक ऐसा झरना है जो अभी भी बहुत ज्यादा Hidden waterfall है जो  टूरिस्ट्स को पता नहीं है।

📍 लोकेशन: लक्ष्मण झूला से करीब 6-7 किमी
🚶 ट्रैक: 1.5 किमी का आसान ट्रेक

यहां पहुंचने के लिए आपको हल्का सा ट्रेक करना पड़ता है, जो घने जंगलों और पहाड़ियों से होकर गुजरता है। ट्रेक के दौरान आपको प्राकृतिक सुंदरता का असली मजा मिलेगा।

👉 खास बात:

  • शांत वातावरण

  • साफ पानी

  • फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट स्पॉट

🌿 2. Neer Garh Waterfall – Beautiful Hidden waterfall (नीर झरना)

Neer Garh Waterfall एक बेहद खूबसूरत झरना है जो कई लेवल में बना हुआ है। जिसमे काफी ऊपर तक चढ़ के जा सकते है और कही भी नहा के आनंद ले सकते है | 

📍 लोकेशन: लक्ष्मण झूला रोड
🎟️ एंट्री फीस: ₹30-50

यह झरना थोड़ा पॉपुलर है इसलिए यहाँ बहुत ज्यादा tourist लोगो की भीड़ भी रहती है | लेकिन फिर भी यहां की ऊपरी साइट्स (upper levels) काफी शांत रहती हैं।

👉 खासियत:

 

  • मल्टी-लेवल वॉटरफॉल

  • नेचुरल पूल

  • रिलैक्स करने के लिए बेस्ट

🌄 3. Garud Chatti Waterfall – गरुड़ चट्टी झरना

अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो Garud Chatti Waterfall आपके लिए परफेक्ट है। यह झरना बिलकुल शांत जगह मे स्तिथ है जो एक बेहतरीन झरना है जो hidden waterfall में से एक है | 

📍 लोकेशन: लक्ष्मण झूला से 5 किमी
🚶 ट्रैक: 2-3 किमी

यह झरना जंगल के बीच छुपा हुआ है इसलिए इसका नाम garud chatti waterfall हैं| और यहां पहुंचने के लिए थोड़ा एडवेंचर करना पड़ता है।

👉 क्यों जाएं:

  • कम भीड़

  • नेचर के करीब अनुभव

  • शांति और सुकून

🌳 4. Phool Chatti Waterfall – बिल्कुल Hidden Spot

यह झरना सबसे कम Famous है, इसलिए यहां बहुत कम लोग आते हैं। यहाँ पर बहुत ही शांतिपूर्ण वातावरण है जो बहुत ही सूंदर जगह पर स्तिथ है | 

📍 लोकेशन: नीलकंठ रोड

👉 यहां आपको मिलेगा:

  • पूरी शांति

  • नेचुरल ब्यूटी

  • मेडिटेशन के लिए बेस्ट माहौल

अगर आप भीड़ से पूरी तरह दूर जाना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए perfect है।

🧭 Hidden Waterfalls तक कैसे पहुंचे?

आप लोगो ने Rishikesh का नाम तो सुना होगा जो अपने “योग” और adventure के लिए पुरे World मे पॉपुलर है ऋषिकेश पहुंचना बहुत आसान है:

🚆 रेलवे स्टेशन:  आप जिस शहर रहते है वहां के निकटतम railway station से Rishikesh या haridwar के लिए आसानी से ट्रेन मिल जायगी | Rishikesh / Haridwar


✈️ एयरपोर्ट: यदि आप हवाई जहाज की मदद से इन hidden waterfall जो घूमना चाहते है तो आपको देहरादून Dehradun (Jolly Grant Airport) पर आना होगा वहां से आपको कोई टैक्सी करके ऋषिकेश आना होगा | 

🚌 बस: दिल्ली से डायरेक्ट बस Rishikesh या haridwar के लिए मिल जायगी | 

👉 लोकल ट्रैवल:

  • स्कूटी / बाइक रेंट

  • ऑटो / टैक्सी

🕒 घूमने का सही समय (Best Time to Visit Hidden waterfall)

👉 सबसे अच्छा समय:

  • अक्टूबर से मार्च – Hidden Waterfall घूमने का सबसे अच्छा अक्टूबर से मार्च का होता है इस बीच गंगा का पानी भी बिलकुल साफ़ होता है | मौसम ठंडा घूमने के लिए सुहावना होता है| 

  • जुलाई से सितंबर (Monsoon) – झरने सबसे खूबसूरत (लेकिन सावधानी जरूरी)

❌ गर्मियों में पानी कम हो सकता है

🎒 क्या लेकर जाएं?


⚠️ जरूरी टिप्स

  • अकेले न जाएं (ग्रुप में जाएं)

  • बारिश में स्लिपरी रास्तों से सावधान रहें

  • प्लास्टिक या गंदगी न फैलाएं

  • लोकल लोगों से रास्ता जरूर पूछ लें

📸Hidden waterfall Instagram Reels के लिए Best जगह

👉 अगर आप Content Creator हैं, तो ये जगहें आपके लिए goldmine हैं:

  • झरने के नीचे slow motion video बनाये | 

  • ट्रेकिंग के दौरान cinematic shots ले सकते जो Instagram reels के लिए Best है | 

  • पानी के पास aesthetic photos ले | 

💰Trip Budget (खर्चा कितना आएगा?)

आप rishikesh के Hidden waterfall का ट्रिप बिलकुल कम खर्चे बजट मे कर सकते है |

👉 बजट ट्रिप:

  • ट्रैवल: ₹500–1500

  • एंट्री + ट्रेक: ₹50–100 झरने के हिसाब से fee | इनमे से कुछ Hidden waterfall बिलकुल फ्री है जहाँ आपको कोई फीस नहीं देना होगा | 

  • फूड: ₹200–500

👉 कुल खर्च:
₹1500–2000 में मे आप ऋषिकेश का 1 दिन का ट्रिप कर सकते है अगर आप एक दिन रुकते है तो आपको 500 से 1000 किराये पर रुक सकते है | 

 

क्यों जाएं Hidden Waterfalls in Rishikesh?

भीड़ से दूर
✔️ नेचुरल ब्यूटी
✔️ सुकून और शांति
✔️ एडवेंचर + रिलैक्सेशन

यहां आपको वो अनुभव मिलेगा जो बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स पर नहीं मिलता।

🏁 निष्कर्ष (Conclusion)

ऋषिकेश सिर्फ River Rafting राफ्टिंग और आश्रमों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने छुपे हुए झरनों (Hidden Waterfalls) के लिए भी जाना जाता है। अगर आप कुछ नया और अनदेखा एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन जगहों को भी घूम सकते है जो आपकी यात्रा को कुछ नया अनुभव देंगे | 

यह ट्रिप आपको प्रकृति के और करीब ले जाएगी और एक अलग ही शांति का अनुभव कराएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Author

  • Deepak Mourya

    नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।

    View all posts

Leave a Comment

Rock Climbing in india : भारत के किन किन स्थानों पर आप रॉक क्लाइम्बिंग करे इस नदी पर है 5 नदियो का संगम : 5 river sangam in the world कपल्स के लिए रोमांच से भरी नैनीताल की यह खास जगह आगरा मे घूमने के बेहद खूबसूरत जगह जो अपने नहीं देखी होंगी मनाली मे घूमने की 10 बेहद खूबसूरत जगह : Top 10 Manali Tourist Places