Mata Vaishno Devi mandir (माता वैष्णो देवी मंदिर)
Introduction Of Vaishno Devi (परिचय)
वैष्णो देवी मंदिर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक स्थानों में से एक है यह जम्मू राज्य के कटरा शहर से 13 किमी की दुरी त्रिकुटा पर्वत पर स्तिथ है | यह मंदिर माता वैष्णो देवी जी के लिए समर्पित है यहाँ हर साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते है हिन्दू धर्म के अनुसार माना जाता है की यहाँ जो भी मनुष्य किसी आस्था से आया है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा है |
Table of Contents
History Of Vaishno Devi Mandir (वैष्णो देवी मंदिर का इतिहास)
बताया जाता है vaishno Devi mandir लगभग 700 साल से ज़्यादा पुराना है हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है की त्रेता युग में वैष्णो देवी ने माता सरस्वती, माता पार्वती, माता लक्ष्मी के रूप में जन्म लिया था | और माता त्रिकुटा पर्वत पर एक गुफा में विराजमान हो गयी और तपस्या करके अपने शरीर को 3 रुप महालक्ष्मी ,महासरस्वती, महाकाली में विलीन कर लिया
श्रीधर के बारे में :
श्रीधर अब से 700 साल पहले एक सच्चे माता वैष्णो देवी के भक्त थे | श्रीधर की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं थी वह बहुत गरीब परिवार से थे एक दिन अचानक रात में सोते समय भण्डारा करने का एक सपना आया की | उन्होंने सुबह उठकर अपनी पत्नी को बताया की भण्डारा करना है लकिन उनकी आर्थिक स्तिथि कुछ ठीक नहीं थी वो बहुत परेशान होने लगे तवी वहां पर उनके घर में एक माता के रूप में एक बच्ची आती है और उनका सारा खाना बनवाकर जाती है और इस प्रकार भंडारा ठीक से हो जाता है क्युकी श्रीधर की आस्था सच्ची थी |
कुछ दिनों के बाद उसको एक सपने में माता वैष्णो देवी आती है और उनको त्रिकुटा पर्वत पर एक गुफा में बुलाती है तभी से vaishno devi mandir की खोज हुई थी | और श्रीधर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन माता के चरणों में समर्पित कर दिया |
यदि आप आस्था के विश्वास या घूमने का शौक रखते है तो यह भी पढ़े – नीम करोली बाबा का कैची धाम आश्रम
Travel Route of vaishno devi mandir (यात्रा के मार्ग)
वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हो तो आपको उसमे मार्ग के बारे को जानना बेहद जरुरी है | vaishno devi mandir की यात्रा कटरा से प्रारम्भ होती है जिसकी दुरी लगभग 13 किमी है यहाँ पर 740 सीढ़ी है जिसको पैदल चल के जाना होता है
हेलीकॉप्टर – इसके आलावा आओ हेलीकॉप्टर के जरिये भी यहाँ तक जा सकते है कटरा से सांझीछत तक के लिए हेलीकाप्टर से जा सकते है फिर वहाँ से आप कुछ मिनट चलकर मन्दिर तक जा सकते है |
Helicopter Ticket Price :
रोपवे – यहाँ पर रोपवे की भी सुबिधा प्रदान की गयी है यदि आप चलने में असमर्थ है तो आप रोपवे के जरिये भी जा सकते हो फिर वहाँ से आप कुछ मिनट चल कर vaishno devi mandir पहुंच जाओगे |
Darshan Method (दर्शन की विधि)
Registration (पंजीकरण) – सबसे पहले आपको यात्रा करने से पहले कटरा से vaishno devi mandir का पंजीकरण करना होगा जो आसानी से करा सकते है | या फिर आप घर से ही ऑनलाइन registration (पंजीकरण) करा सकते है
पहुंचने का समय – वैसे तो मंदिर 24 घंटे खुला रहता है लेकिन दर्शन करने का समय सुबह का सबसे अच्छा माना जाता है
कटरा से यात्रा करते समय आपको रास्ते से ठहरने के लिए जगह और खाना खाने के लिए भण्डारे भी जगह जगह मिल जायेंगे | इसके आलावा भी और भी बहुत सी जगह खाने पीने की मिल जायगी |
Attrection (मुख्य आकर्षक)
अर्द्धकुंवारी मंदिर : वैष्णो देवी की यात्रा करने का मुख्य पड़ाव अर्द्धकुंवारी मंदिर है यहाँ से वैष्णो देवी की यात्रा प्रारम्भ की जाती है आप इस मंदिर में भी दर्शन कर सकते है |
भैरव घाटी : भैरव घाटी में भैरव बाबा का मंदिर है जो वैष्णो देवी मंदिर से ३ किमी की दुरी पर स्तिथ है आप यहाँ भी घूम सकते है |
Advice and Tips (जाने के सलाह और सुझाव)
- सबसे पहली बात यात्रा के दौरान कूड़ा कचरा का फैलाये स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे |
- यात्रा के दौरान शारीरिक छमता पर ध्यान दे अपनी दवाई साथ में लेकर चले |
- कृपया आरामदायक कपडे और जूते पहने |
- मार्ग के चलते समय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे भीड़ में धक्का मुक्की न करे |
- अपने साथ पानी के बोतल जरूर रखे |
Important Information (महत्त्वपूर्ण जानकारी)
यदि आप vaishno devi mandir जा रहे है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी होना जरुरी ही है |
अपने साथ घर से एक आई डी कार्ड (आधार कार्ड या पहचान पत्र)और पंजीकरण जरूर साथ लेकर चले वर्ना दिक्कत आ सकती है |
इसके आलावा अपनी कोई कीमती वस्तु यात्रा पर न लेकर जाये अगर जा रहे है तो विशेष ध्यान रखे बच्चो का विशेष ध्यान रखे |
How To Reach vaishno Devi Mandir (वैष्णो देवी मंदिर कैसे जाये)
वैष्णो देवी जाना बहुत ही आसान है यहाँ पर पुरे भारत से लोग दर्शन के लिए आते है और यहाँ आने के 3 माध्यम है तीनो माध्यम से vaishno devi mandir जुड़ा हुआ है |
By Road (सड़क के द्वारा) :
यदि आप सड़क के द्वारा वैष्णो देवी आना चाहते है तो आपको हर बड़े शहर से बस की सुविधा मिल जायगी आपको कटरा तक के लिए बस या कार मिल जायगी तो आप आसानी से आ सकते है |
By Train (रेलगाड़ी के द्वारा) :
यदि आप ट्रेन से आना चाहते है तो आपको vaishno devi mandir के सबसे निकट कटरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा जो भारत के हर जगह से जुड़ा हुआ है
By Air (वायुयान के द्वारा) :
यदि आप फ्लाइट से आना चाहते है तो आपको जम्मू के वैष्णो देवी एयरपोर्ट तक आना होगा यहाँ से vaishno devi mandir की दुरी 62 किमी है | फिर एयरपोर्ट से आपको टेक्सी मिल जायगी जो आपको कटरा तक पहुंचा देगी |
Share This
Author
-
नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।
View all posts