Introduction (परिचय)
Amboli waterfall महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की स्तिथ बहुत ही सुन्दर झरना है | यह झरना भारत के दक्षिण भाग के स्तिथ है जो समुंद्र तल से 690 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ प्राकृतिक सौंदर्य के भरपूर है यह गोवा राज्य की सीमा पर स्तिथ है | यह झरने का नाम अम्बोली शहर के नाम पर ही है | इस Waterfall को देखने के लिए मानसून यानि बारिश के मौसम में बहुत भारी संख्या में पर्यटक पहुँचते है | यह मानसून के मौसम में जाने का मजा ही अलग है | यहाँ जाने के लिए आपको सीढ़ियों के सहारे ट्रेक करते हुए जाना होगा जोकि पूरी सीढ़ियों पर पानी का झरना होता है जो बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है |
Table of Amboli Waterfall
Activity of Amboli waterfall (गतिविधियाँ)
यदि अपने महाराष्ट्र के अम्बोली वॉटरफॉल जाने का मन बना लिया है तो आप इस झरने में नहाने के आलावा अन्य बहुत सारी गतिविधियाँ कर सकते है जैसे –
- ट्रेकिंग: अंबोली जलप्रपात तक पहुँचने के लिए आपको अम्बोली बस अड्डा से 3 किमी का ट्रेक करके आपको घने जंगलों और पहाड़ियों से होकर गुजरना पड़ेगा, जो एक अलग ही ट्रेकिंग अनुभव प्रदान करता है। ट्रेक करते हुए रास्ते में आपको बहुत ही आनंद आएगा |
- फोटोग्राफी: प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह एक स्वर्ग है। जलप्रपात और आसपास के दृश्य बेहद खूबसूरत होते हैं। जहाँ पर आप अपने व प्राकृतिक दृश्य के फोटो खींच सकते है |
- पिकनिक – यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ पिकनिक पर जाने के मन कर रहे है तो आपको यह जगह एक दम परफेक्ट रहेगी आप यहाँ पर पिकनिक का मजा ले सकते है | और थोड़ा एकांत के फ्री फील भी कर सकते है |
Nearby Attrection (आस पास के आकर्षण)
यदि आप अम्बोली जलप्रपात का मजा लेने जा रहे है तो आप झरने के आलावा भी बहुत सारी जगहों पर भी घूम सकते है |
- अंबोली घाट(Amboli Ghat): अम्बोली घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है यदि आपको कोई एकांत जगह जहाँ कोई शोर सरवा नहीं तो आप यह जगह जासकते है यह Amboli waterfall के बेहद करीब है।
- नागर्तास झील : एक खूबसूरत झील जो ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए उपयुक्त है इस झील के किनारे पर आप आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक कर सकते है और यहाँ जाने के लिए आपको थोड़ा पैदल का ट्रेक करना पड़ेगा
- हिरण्यकेशी मंदिर : यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और अल धार्मिक स्थल जो आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है यदि आप धार्मिक जगहों का भ्रमण कर सकते है |
Best Time To Visit Amboli Waterfall (जाने का उचित समय)
अम्बोली झरना घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून का जून से सितम्बर का माना गया है | इस समय इस झरने का वहाव बहुत ही तेज़ रहता है जो अपनी सुंदरता से अपनी ओर आकर्षित करता है इस मानसून में यदि कही जाने का प्लान कर रहे है तो Amboli waterfall जा सकते है मानसून के मौसम में आस पास की प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होती है | यदि आप रिस्क नहीं लेना कहते है तो आप मानसून के बाद नवम्बर में भी जा सकते हो | लकिनगर्मिओ के मौसम में यह झरना जायदा सुशोभित दिखाई नहीं देता क्युकी इसमें पानी का प्रवाह कम या फिर बिलकुल खत्म हो जाता है |
Instagram Reel Of Amboli Waterfall
Amboli waterfall location
Amboli waterfall distance from Pune : 347 Km.
Amboli waterfall distance from Mumbai : 490 Km.
Amboli waterfall distance from Goa : 123 Km.
Tips For Visiter of Amboli waterfall (पर्यटकों के लिए सुझाव)
यदि आप अम्बोली झरना घूमने के लिए आ रहे है तो आपको कुछ विशेष बातो के ध्यान रखना चाइये |
- ट्रेकिंग के लिए मजबूत और आरामदायक जूते पहने ताकि ट्रेकिंग करने में परेशानी न हो |
- अपने साथ कुछ खाने के लिए स्नैक्स और पानी के बोतल रखे क्युकी ट्रैक करते हुए प्यास अधिक लगती है |
- पर्यावरण के नियमो का पालन करे और कूड़ा-कचरा न फैलाये |
- और मानसून के मौसम के अकेले यात्रा न करे अपने समूह के साथ जाये और एक दूसरे की मदद करे |
- मानसून में समय में सावधानी बरते क्युकी बारिश के कारण फिसलने का डर अधिक रहता है और किसी का किसी का सहारा ले |
How To Reach Amboli waterfall (कैसे जाये)
Amboli watrefall जाने के लिए आपको सबसे पहले सिंधुदुर्ग जिले के अम्बोली शहर में पहुंचना होगा वहां के आप मात्र 3 किमी ट्रेक करके या फिर कोई टेक्सी और ऑटो के सहारे जा सकते है अम्बोली पहुंचने के 3 माध्यम है |
By Road (सड़क द्वारा) :
सड़क से आने का माध्यम सबसे सरल और सस्ता है अम्बोली शहर मुंबई ,पुणे ,गोवा आदि से सड़क से माध्यम से जुड़ा हुआ है और आपको बहुत ही आसानी से बस ,कार आदि मिल जायगी और यहाँ तक पहुंचा देगी |
By Train (रेल द्वारा):
यदि आप ट्रैन के जरिया यहाँ आ रहे है तो आपको निकटतम रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर आना होगा है, जो लगभग अम्बोली शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिर आसानी से झरने तक पहुंच सकते है |
By Air (वायु द्वारा) :
यदि आप फ्लाइट के जरिया आ रहे है तो आपको निकटतम हवाई अड्डा गोवा का दाबोलिम हवाई अड्डा है वहां आना होगा, जो अम्बोली वॉटरफॉल से लगभग 90 किलोमीटर की दुरी पर है। फिर वहां के आप बस या फिर टेक्सी से झरने तक पहुंच सकते है |
Share This
Author
-
नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।
View all posts