Tourist Places in Nainital (नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थल)
Introduction (परिचय)
नैनीताल का संक्षिप्त परिचय: झीलों का जिला
नैनीताल उत्तराखण्ड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है यह पुरे विश्व भर में प्रसिद्ध है | यहाँ पर बहुत tourist places in nainital है नैनीताल को “झीलों का शहर” भी कहा जाता है | यह शहर हिमालय की पहाडिओ के बीच में बसा हुआ है जो प्राकृतिक सौंदर्य के परिपूर्ण है | नैनीताल शब्द २ शब्दो से मिलकर बना है “नैनी + ताल ” जिसमे नैनी का अर्थ है “आँख” और ताल का अर्थ है झील |
Table of Nainital
पर्यटन स्थल के रूप में
नैनीताल का महत्व
पर्यटन स्थल के रूप में नैनीताल का अपना महत्त्व है क्युकी यहाँ पर बहुत ही सुन्दर सुन्दर दृश्य है जो आपको मनमोहित कर देंगे यहाँ पर नैनीताल झील को देखने के लिए बहुत पर्यटक आते है यह गर्मिओ के मौसम में भी ठंडा रहता है क्युकी झील की ठंडी हवा के कारण यह स्थान अधिक ठंडा रहता है |
नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय
वैसे तो नैनीताल में किसी भी समय घूमा जा सकता है क्युकी हर मौसम के हिसाब से अपना ही मजा है वैसे तो मार्च के जून का समय उचित माना जाता है क्युकी इस समय पुरे देश में गर्मी का माहौल होता है लकिन इस समय यहाँ का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहता है| उसके बाद जुलाई से सितम्बर के बीच भूसख्लन का खतरा रहता है तो यह मौसम उचित नहीं है |
1. Naini lake (नैनी झील)
झील का विवरण और इतिहास
tourist places in nainital की नैनी झील नैनीताल का दिल है ऐसी के कारण नैनीताल को पहचान मिली है | हिन्दू पुराणों के अनुसार यह झील माता सती की कथा से है जब भगवान शिवजी माता सती के मृत शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे तो माता सती के शरीर के अंग देश के विभिन्न स्थानों पर गिरे थे तो यहाँ पर उनकी आँख गिरी थी तभी इस झील का आकर आँख के तरह है |
नौकायन का अनुभव
नैनीताल की नैनी झील में आप नौकायन (boating) का अनुभव कर सकते है बोटिंग करते समय झील के बीच में से पुरे शहर का नज़ारा अद्भुत नज़र आता है |
आस-पास के आकर्षण
नैनीताल में आस पास बहुत आकर्षण जगह है वह पर आपको एक खेल का मैदान है और उसके सामने आपको मंदिर , मस्जिद और गुरुद्वारा एक साथ देखने को मिल जायेंगे और वहाँ की भोटिया मार्किट भी घूम सकते है और वहाँ का फेमस चिकन मोमो भी खा सकते हो |
2. Naina Devi Temple (नैना देवी मंदिर)
धार्मिक महत्व
नैना देवी नैनीताल शहर के उत्तरी छोर पर स्तिथ बहुत प्राचीन मंदिर का यह मंदिर 1880 मे भूसख्लन के कारण नष्ट हो गया था फिर इसका पुन: निर्माण करवाया था | यह मंदिर माता सती को समर्पित है इसमें नैना देवी के 2 आंख है |
मंदिर की वास्तुकला
मंदिर में एक तरफ बड़ा सा खली प्रागण है जहा भक्त लोग बैठ सकते है | मंदिर के दाई ओर गणेश जी और हनुमान जी की मूर्तियाँ है और जबकि मंदिर के बायीं और एक पूजनीय पीपल का पेड़ है उसकी पूजा की जाती हो और मनिदर के गेट पर 2 सिंह की मूर्तियाँ विराजमान है जो मंदिर की सुरक्षा करते है |
त्योहार और कार्यक्रम
नवरात्री का त्यौहार, नैना देवी मंदिर में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है नवरात्र साल में 2 बार आते है एक चैत्र मास और दूसरा आश्विन मास दोनों की नवरात्र में यहाँ पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है |
3. Mall Road(मॉल रोड)
खरीदारी का अनुभव
टॉप tourist places in nainital की मॉल रोड पर आप खूब सारी शॉपिंग कर सकते है , मॉल रोड हर समय सजा रहता है जहाँ पर हर ब्रांडेड कपडे और अन्य सामान की खरीददारी कर सकते है |
लोकप्रिय कैफे और रेस्टोरेंट
मॉल रोड पर बहुत सारे कैफ़े और रेस्टोरेंट है जैसे चाइनीस खाना , छोले देसी खाना, पिज़्ज़ा पॉइंट आदि मॉल रोड पर एक बार भी है जोकि पुरे नैनीताल का एकमात्र बार है |
झील के किनारे शाम की सैर
झील के किनारे घूमने के लिए अलग से एक रोड दी गयी है यहाँ घूमते हुए बहुत ही अच्छा महसूस होता है झील की ठंडी ठंडी हवा आपके शरीर को स्पर्श करती हुई जाती है | और रात्रि में झील और भी झील ने किनारे घूम सकते है रात में झील का पानी और जायदा ठंडा हो जाता है |
4. Snow view point(स्नो व्यू प्वाइंट)
tourist places in nainital में स्नो व्यू पॉइंट घूमने के लिए जा सकते हो यह नैनीताल के सबसे ऊंचे चोटी पर स्तिथ है यहाँ से आप हिमालय की बर्फीली चोटियाँ देख सकते हो यह साल के 12 महीने ठंडा रहता है | यहाँ पर जाड़ो के मौसम ने बर्फ गिरती है |
यहां कैसे पहुंचें
Snow view point (स्नो व्यू पॉइंट) पहुंचने के लिए आपको 2 माध्यम मिलेंगे या तो आप रोपवे से जा सकते हो जोकि नैनीताल के झील ने पास से आसानी से मिल जायगी | यह फिर आप बाइक से जरिये भी जा रहे है आपको राजभवन के रस्ते होकर आना होगा वहाँ से कुछ ही दुरी पर स्तिथ है स्नो व्यू पॉइंट |
हिमालय के विहंगम दृश्य
स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियाँ देख सकते हो जैसे नंदा देवी पर्वत, त्रिशूल पर्वत, आदि और यहाँ से हिमालय का दृश्य बेहद सुन्दर दिखाई देता है |
स्नो व्यू प्वाइंट पर गतिविधियाँ
स्नो व्यू पॉइंट पर पर आप बहुत सारी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते है यहाँ एक एडवेंचर पार्क है जिसने आप झूला झूल सकते है मोटर कार चला सकते है, गन फायर कर सकते है
5. Tiffin Top(टिफिन टॉप )या (डोरोथी की सीट)
ट्रेकिंग जानकारी
टिफ़िन टॉप जाने के लिए आपको tourist places in nainital के झील से 4 किलोमीटर का पैदल ट्रैक जंगलो के रास्तों से करके जाना होगा या फिर आप घुड़ सवारी की मदद से यहाँ तक जा सकते है |
सुंदर दृश्य और फोटोग्राफी स्थल
यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हो और उन फोटो को सोशल मीडिया पर डालना चाहते हो या tiffin top जगह आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है यहाँ पर आप नैनीताल झील का पूरा व्यू एक साथ ले सकते है और यहाँ पर बहुत अच्छा सेल्फी पॉइंट है |
पिकनिक स्थल की जानकारी
यदि आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान कर रहे है तो आप टिफ़िन टॉप पर आ कर पिकनिक का आनंद कर सकते है | यहाँ पर पिकनिक मनाने का बहुत अच्छा स्पॉट है |
6. Eco cave Garden(इको केव गार्डन)
बच्चों के लिए एडवेंचर गतिविधियाँ
यदि आप नैनीताल घूमने आये है तो आप eco cave gardan जरूर घूमने जाये और अपने बच्चो को साथ ले जाना न भूले क्युकी यहाँ पर बच्चो के लिए खेलने की बहुत सारी एक्टिविटी है |
इसमें जाने के लिए आपको कुछ एंट्री फीस देनी होगी जो बड़ो के लिए 100 रूपए और बच्चो के लिए 50 रूपए देनी होगी |
विभिन्न गुफाओं की जानकारी
एक केव गार्डन एक अंदर 6 गुफाये है – Tiger cave(टाइगर गुफा ), Panther Cave (पैंथर गुफा), Flying Fox cave(उड़ने वाली लोमड़ी गुफा), Squirrel cave (गिलहरी गुफा), Bats cave(चमगादड़ गुफा) and Apes cave(वानर गुफा) यह सारी गुफाओ को एक टनल के द्वारा जोड़ा गया है |
घूमने का सबसे अच्छा समय
Eco cave gardan घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का है फिर उसके बाद मानसून का मौसम में गुफा में जाने में भूसख्लन का दर रहता है | और हो सके तो आपको सुबह 10 जाओ जिससे आप पूरा अच्छे से घूम सकते हो |
7. Rajbhawan राजभवन (गवर्नर हाउस)
ऐतिहासिक महत्व
राजभवन का अंग्रेजो के द्वारा बनवाया गया था | या स्पेशल राजपाल के निवास के लिए बनवाया गया था और वर्तमान में राजभवन में उत्तराखंड के राजपाल का निवास स्थान है | राजभवन भी tourist places in nainital की सबसे खूबसूरत जगह है |
मार्गदर्शित टूर की जानकारी
वर्तमान में राजभवन एक पर्यटक स्थल बन गया है यह बहुत ही सुन्दर बना हुआ किसी महल से काम नहीं है यहाँ जाने के लिए आपको नैनीताल मॉल रोड से 1 किमीआगे ट्रैक करते हुए आना होगाआप यहाँ पैदल आ सकते है |
वास्तुकला का विवरण
अगर बात करे इसकी बनावट और आर्किटेक्चर की तो इसमें इस परिसर में सूंदर सूंदर बगीचे , गोल्फ कोर्स , स्विमिंग पूल आदि जगह है | और यह पर्यटकों के लिए घूमने के लिए खोला गया है |
8. Nainital zoo(नैनीताल चिड़ियाघर)
जी बी पंत (गोविन्द बल्लभ पंत) नाम से बना उत्तराखंड का एक मात्र चिड़िया घर है लकिन अब देहरादून में भी चिड़ियाघर खोला जा रहा है | नैनीताल भारत का बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है यहाँ पर सबसे ऊंचा चिड़ियाघर भी है यह झील से 2 किमी की दुरी पर स्तिथ ऊंची पहाड़ी पर बहुत ही सुन्दर तरीके से बना हुआ है | यहाँ जाने के लिए टैक्सी की सुविधा है मॉल रोड से या तो आप 2 किमी का ट्रैक करके यह तक पहुंच सकते है |
वन्यजीव जानकारी
नैनीताल चिड़ियाघर में बहुत सारे जानवर और पक्षीय है जैसे – कला पांडा , साइबेरियन बाघ ,तेंदुआ , हिमालयी कला भालू , पहाड़ी लोमड़ी , गुलाबी तोता , भोकने वाला हिरण , सिल्वर तीतर आदि शामिल है |
घूमने का सबसे अच्छा समय
चिड़ियाघर में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून का महीने का है क्युकी इस महीने में बहुत ही अच्छा मौसम रहता है हलके हलके बादल आपको देखने को मिल जायेंगे और मोसन बहुत ही सुहाबना रहता है जिससे आपको घूमने में मजा आएगा |
9. Bhimtal(भीमताल)
संक्षिप्त विवरण और नैनीताल से दूरी
भीमताल नैनीताल से 22 किमी की दुरी पर स्तिथ बहुत ही सुन्दर झील है और वही काठगोदाम से 10 किमी की दूरी पर स्तिथ है | भीमताल भी सूंदर झील के किनारे पर बसा हुआ है | यह tourist places in nainital का सबसे खूबसूरत जगह है |
भीमताल झील और नौकायन
भीमताल झील में आप नौकायन का भी लुप्त उठा सकते है |
द्वीप पर मछलीघर
भीमताल झील के अंदर बीचो बीच में एक द्वीप है जिसके ऊपर एक बहुत ही सुन्दर एक्वेरियम यानि मछली घर है जिसने भी आप घूम सकते है वहाँ पर बहुत ही प्रजाति की मछलियाँ मौजूद है |
10. Sattal(सातताल)
सातताल का परिचय
Tourist places in nainital में सातताल भी उत्तराखंड में स्तिथ बहुत ही खूबसूरत झीलों का समूह है यहाँ पर 7 झील एक साथ मिली हुई है इसलिए इसको सातताल के नाम से जाना जाता है | नैनीताल से 23 किमी की दुरी पर स्तिथ बहुत ही खूबसूरत झील है | आप भीमताल के रस्ते भी सातताल जा सकते है भीमताल से सातताल की दुरी 4 किमी है |
पक्षी देखना और फोटोग्राफी
सातताल घूमते हुए वहाँ पर कई प्रकार की पक्षिओ की प्रजाति रहती है तो आप उनके साथ फोटोग्राफी भी कर सकते है |
कैंपिंग और कयाकिंग
सातताल के पास आप कैंपिंग का मजा भी ले सकते है और साथ ही साथ कयाकिंग का आनंद भी ले सकते है आपको बता दू कयाकिंग एक प्रकार की नाव होती है जो सिर्फ एक बार में एक व्यक्ति ही चला सकता है इसके अलावा आप बोटिंग भी कर सकते हो |
11. Mukteswar(मुक्तेश्वर)
संक्षिप्त विवरण और नैनीताल से दूरी
मुक्तेश्वर नैनीताल का जिला का सबसे प्रसिद्ध गांव है यहाँ पर 350 साल पुराना भगवान शिवजी का भव्य मंदिर है| मुक्तेश्वर अपने खूबसूरत झरनो के लिए प्रसिद्ध है जैसे –भालू गढ़ झरना , ढोकने झरना , ताड़ीखेत झरना आदि | नैनीताल से मुक्तेश्वर की दूरी 51 किलोमीटर है |
मुक्तेश्वर मंदिर और चौली की जाली
मुक्तेश्वर में 350 साल पुराना मंदिर है जो भगवन शिवजी को समर्पित है जिसको मुक्तेश्वर धाम भी बोलते है | मुक्तेश्वर धाम जाने से लिए आपको कुछ सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ेगा | इसके अलावा आप tourist places in nainital में यहाँ पर चौली की जाली बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है यहाँ पर बहुत बड़ी बड़ी चट्टानें निकली हुई है यहाँ पर लोग बैठ के फोटो भी खिचवाते है |
12. Naukuchiatal(नौकुचियाताल)
संक्षिप्त विवरण और नैनीताल से दूरी
नौकुचियताल ताल की नैनीताल से दुरी 26 किमी तथा भीमताल से 4 किमी है इस ताल के 9 कोने है | इस ताल की खासियत है की यदि कोई भी इंसान अगर एक बार में इस ताल के 9 कोने एक साथ देख ले तो उसको मोक्ष ही प्राप्ति हो जाती है लकिन यह बहुत काम सम्भब है क्युकी इसके सारे कोने टेढ़े मेढे है इसलिए एक बार में सिर्फ 7 कोने ही देखे जा सकते है | यह tourist places in nainital के टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है |
नौकुचियाताल झील की गतिविधियाँ
नौकुचियताल झील में भी आप नौकायन का आनंद ले सकते है | इस झील में कमल के फूल भी पाय जाते है | इसके आलावा यहाँ से थोड़े ऊपर जाने पर आप पैराग्लिडिंग भी कर सकते हो और अपने यात्रा को और जायदा यादगार कर सकते हो |
शांति और प्राकृतिक सुंदरता
नौकुचियताल बहुत ही शांत माहौल में मौजूद है क्युकी यह शहर से दूर बिलकुल एकांत जगह में स्तिथ है यहाँ पर जायदा पर्यटक है जाते है इसलिए इसका वातावरण बहुत शुद्ध और शांत है |
Preparing for the Trip(यात्रा की तैयारी)
नैनीताल कैसे पहुँचें (सड़क, ट्रेन, हवाई मार्ग से)
नैनीताल पहुंचना बहुत आसान है यह जाने के लिए आपको ३ माध्यम है किसी भी माध्यम से यहाँ आ सकते हो |
बस से – यदि बस से आ रहे हो तो आपको नैनीताल का नजदीकी शहर हल्द्वानी से आसानी से बस मिल जायगी जो सीधा आपको नैनीताल पहुंचा देगी |
रेलगाड़ी से – यदि आप ट्रैन से आ रहे है तो आपको नैनीताल से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम आना होगा फिर वहा से आसानी से बस या टेक्सी की मदद से नैनीताल पहुंचा जा सकता है |
हवाई मार्ग से – यदि आप फ्लाइट से आ रहे है तो आपको नजदीकी पंत नगर हवाई अड्डा उतरना होगा फिर वहां से आसानी से बस या टैक्सी से आ सकते है |
रहने के विकल्प (होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे)
नैनीताल एक पर्यटक स्थान है यदि आप tourist places in nainital आ रहे है तो यहाँ पर बहुत सारे होटल और रिसोर्ट मिल जायेंगे पूरे नैनीताल शहर होटल रिसोर्ट से भरा हुआ है |
विभिन्न मौसमों के लिए पैकिंग टिप्
नैनीताल का मौसम हर समय बदलता रहता है कभी भी बारिश होने लगती है और ठण्ड भी बढ़ जाती है इसलिए अगर आप नैनीताल आ रहे है तो आप अपने साथ गर्म कपडे रख के लेकर आये और बारिश से बचने के लिए छाता भी लेकर आये |
यदि जाड़ो के मौसम में आ रहे है तो आपको यहाँ पर बर्फ भी देखने को मिल जायगी तब इसका तापमान बहुत नीचे पहुंच जाता तो जैकेट गर्म कपडे और टोपा साथ में लेकर आये |
Share This
Author
-
नमस्ते! मेरा नाम दीपक मौर्य है। मुझे घूमने-फिरने का बहुत शौक है और मैं अपने यात्रा के अनुभवों को साझा करना बहुत पसंद करता हूँ। मैं यात्रा ब्लॉग "Yatra Nature" का लेखक और संस्थापक हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान देखी गई सुंदर जगहों, अनुभवों और यादों को आप सभी के साथ साझा करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ और खासतौर पर पहाड़ों और झरनों की ओर आकर्षित होता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपको भारत और दुनिया भर की अद्भुत जगहों के बारे में विस्तृत लेख और खूबसूरत तस्वीरें मिलेंगी।
View all posts